डुकाती ने पेश की मल्टीस्ट्राडा 1200 एंड्यूरो मोटरसाइकिल

नयी दिल्ली : इटली की लक्जरी मोटरसाइकिल कंपनी डुकाती ने आज अपनी नई दुपहिया बाइक मल्टीस्ट्राडा 1200 एंड्यूरो पेश की. इसकी दिल्ली के शोरुम में कीमत 17.44 लाख रुपये है. डुकाती के इस श्रेणी के मल्टीस्ट्राडा 1200 और 1200 एस मॉडल पहले से ही बाजार में हैं. कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक रवि […]

नयी दिल्ली : इटली की लक्जरी मोटरसाइकिल कंपनी डुकाती ने आज अपनी नई दुपहिया बाइक मल्टीस्ट्राडा 1200 एंड्यूरो पेश की. इसकी दिल्ली के शोरुम में कीमत 17.44 लाख रुपये है. डुकाती के इस श्रेणी के मल्टीस्ट्राडा 1200 और 1200 एस मॉडल पहले से ही बाजार में हैं. कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक रवि अवालुर ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि मल्टीस्ट्राडा 1200 एंड्यूरो को बाजार में उतारने का यह सही समय है.’

इस बाइक में यूरो-चार मानक का इंजन है जो 160 बीएचपी की ऊर्जापैदा करता है. इसे उबड-खाबड (ऑफ रोड) और सामान्य दोनों प्रकार की सड़कों पर चलाया जा सकता है. इसमें 30 लीटर का ईंधन टैंक है और इसकी गति 450 किलोमीटर तक पहुंच सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >