नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमनियन स्वामी ने रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमनियन पर अपना हमला जारी रखते हुये उन्हें माइक्रो मांइडे़ड मैनेजमेंट वाला बताया है और कहा है कि इनके पास केवल प्रबंधन की डिग्री हैं तथा जिन्हें अमेरिका ने भारत पर थोपा है. राजन की आलोचना स्वामी इसलिए करते रहे हैं कि क्यों कि उन्होंने ब्याज दरों को कम नहीं किया.
अपने हित के लिए अमेरिका ने राजन व अरविंद सुब्रमनियन को भारत पर थोपा : स्वामी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमनियन स्वामी ने रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमनियन पर अपना हमला जारी रखते हुये उन्हें माइक्रो मांइडे़ड मैनेजमेंट वाला बताया है और कहा है कि इनके पास केवल प्रबंधन की डिग्री हैं तथा जिन्हें अमेरिका ने भारत पर थोपा है. राजन की […]

स्वामी की राय में ब्याज कम होने से देश की आर्थिक वृद्धि तेज करने और रोजगार के अवसर बढने में सहायता मिलती. इसी तरह मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमनियन को वह 2013 में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) मामले में अमेरिकी प्रशासन को उनकी सलाह को लेकर निशाने पर रखे है. स्वामी का कहना है कि सुब्रमनियन ने अमेरिका को इस मुद्दे पर भारत को डब्ल्यूटीओ में घसीटने की सलाह दी थी.
स्वामी ने आज किये गये एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमरिका ने आर3 और एएस जैसे माइक्रो माइंडेड मैनेजमेंट के प्रबंधन डिग्रीधारकों को हम पर थोपा है.’ स्वामी आर 3 का उपयोग रघुराम राजन के लिये करते हैं जबकि एएस से उनका तात्पर्य अरविंदसुब्रमनियनसे है. स्वामी और कुछ अन्य वर्गो से होने वाले राजनीतिक हमलों के चलते ही राजन ने जून में रिजर्व बैंक गवर्नर के पद पर दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया है.उनका तीन साल का पहला कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो रहा है. सरकार ने उर्जित पटेल को रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया है