नयी दिल्ली : एयर इंडिया जल्द ही 2,000 लोगों की नियुक्ति करेगी. इनमें 500 पायलट और 1500 केबिन क्रू शामिल हैं. इस बात की जानकारी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. एयर इंडिया के महाप्रबंधक (परिचालन) एन शिवरामकष्णन ने मीडिया को बताया कि एयर इंडिया के बेड़े में विस्तार की योजना है. एयर इंडिया अगले दो से तीन साल में 500 पायलट और चालक दल के लिए 1,500 से अधिक लोगों की नियुक्ति करेगी. हम अपने बेड़े के आकार में विस्तार के मददेनजर अगले दो से तीन साल में 700 और पायलट की नियुक्ति पर विचार कर रहे हैं.
एयर इंडिया में बंपर वैकेंसी, 500 नये पायलट व 1500 केबिन क्रू की होगी नियुक्ति
नयी दिल्ली : एयर इंडिया जल्द ही 2,000 लोगों की नियुक्ति करेगी. इनमें 500 पायलट और 1500 केबिन क्रू शामिल हैं. इस बात की जानकारी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. एयर इंडिया के महाप्रबंधक (परिचालन) एन शिवरामकष्णन ने मीडिया को बताया कि एयर इंडिया के बेड़े में विस्तार की योजना है. एयर इंडिया […]

गौरतलब है कि सरकार ने घरेलू विमानन नीति की घोषणा कर दी है. जिसके तहत छोटे शहरों तक विमानन सेवा पहुंचायी जायेगी. एन शिवरामकष्णन ने कहा कि पिछले साल एयरइंडिया ने 200 प्रशिक्षु पायलट नियुक्त करने की योजना बनाई थी पर उसमें सिर्फ 78 पायलट नियुक्त किए जा सके. अब वे पायलट विभिन्न वायुमार्गों पर उड़ान भर रहे हैं. उम्मीद है कि इस साल दिसंबर तक करीब 150 पायलट प्रशिक्षण पूरा कर लेंगे. उनके मुताबिक फिलहाल एयर इंडिया के पास 858 पायलट हैं.