ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कन्फर्म तो ''टेंशन न लें'', ''एयर इंडिया है न''

नयी दिल्ली : ‘ट्रेन का टिकटकन्फर्मनहीं हुआ है और आपके लिये जाना भी बहुत जरूरी है तो यह खबर आपके लिये है. ‘जी हां’ ऐसे हालात से आए दिन लोगों को जूझना पड़ता है लेकिन अब एयर इंडिया आपकी मदद करेगा. एयर इंडिया जल्द ही राजधानी रेलगाडियों के उन यात्रियों की मदद के लिए आगे […]

नयी दिल्ली : ‘ट्रेन का टिकटकन्फर्मनहीं हुआ है और आपके लिये जाना भी बहुत जरूरी है तो यह खबर आपके लिये है. ‘जी हां’ ऐसे हालात से आए दिन लोगों को जूझना पड़ता है लेकिन अब एयर इंडिया आपकी मदद करेगा. एयर इंडिया जल्द ही राजधानी रेलगाडियों के उन यात्रियों की मदद के लिए आगे आएगी जिनकी टिकट पक्की (कन्फर्म) नहीं हुई है. ऐसे यात्रियों को थोडा और पैसा खर्च कर एयर इंडिया में सफर करने का विकल्प दिया जाएगा.

एयर इंडिया के प्रमुख अश्वनी लोहानी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एयर इंडिया व आईआरसीटीसी में इस आशय का समझौता पहले ही हो चुका है और उक्त व्यवस्था ‘कुछ ही हफ्तों’ में लागू होने की संभावना है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत राजधानी ट्रेन की सभी श्रेणी के उन यात्रियों के पास एयर इंडिया से सफर करने का विकल्प होगा जिनकी टिकट पक्की (कन्फर्म) नहीं हुई है.

हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके रुट पर एयर इंडिया की सेवा हो. इस तरह के यात्रियों को आईआरसीटीसी के जरिए ही एयर इंडिया की टिकट की पेशकश की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है और इसके कुछ ही सप्ताह में लागू होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >