7th Pay Commission: होली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला संभव, 1.2 करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा

7th Pay Commission के तहत होली से पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने का बड़ा फैसला ले सकती है, जिससे 1.2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा.

7th Pay Commission: केंद्र सरकार होली से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दे सकती है. संभावना जताई जा रही है कि सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. अगर यह निर्णय लिया जाता है, तो इससे 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा.

साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता संशोधित करती है. आमतौर पर देखा गया है कि होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है ताकि कर्मचारियों को त्योहार से पहले राहत मिल सके. इस बार भी सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करने की उम्मीद की जा रही है, जो जनवरी 2025 से प्रभावी होगी.

पिछली बार कब बढ़ा था महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ते में पिछली बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब इसे 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था. इससे पहले 7 मार्च 2024 को केंद्र सरकार ने डीए को 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया था, और इसका ऐलान होली से कुछ दिन पहले 25 मार्च 2024 को किया गया था. 16 अक्टूबर 2024 को सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3% की वृद्धि को मंजूरी दी थी, जिससे यह 53% पर पहुंच गया था.

कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

दिसंबर 2024 के AICPI (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) डेटा के अनुसार, महंगाई भत्ते में 2% तक की वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है. अगर सरकार इसे मंजूरी देती है, तो डीए और डीआर 55% तक पहुंच सकता है.

क्या होली से पहले आएगा खुशखबरी का ऐलान?

5 मार्च 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी. हालांकि, सरकार आमतौर पर मार्च में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का ऐलान करती रही है. इस साल भी संभावना है कि होली से पहले सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफे की घोषणा कर सकती है, जिससे उन्हें वित्तीय राहत मिलेगी.

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा

अगर डीए (DA )में बढ़ोतरी होती है, तो इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा और पेंशनर्स की मासिक पेंशन में भी वृद्धि होगी. इसके साथ ही, इसका सकारात्मक प्रभाव बाजार पर भी पड़ेगा, क्योंकि कर्मचारियों के पास खर्च करने के लिए अधिक धनराशि होगी. सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. अगर सरकार जल्द फैसला लेती है, तो होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है.

Also Read: नाविक पिंटू महारा की 30 करोड़ की कमाई का खुल गया राज, मां बिजली विभाग की रजिस्टर्ड ठेकेदार तो बेटा बनाता है यूपी में सड़क

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कुत्ते संग कराई 11 माह की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >