GOOD NEWS: त्योहारों पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

7th Pay Commission DA Hike: त्योहारों के मौके पर मोदी सरकार ने 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

7th Pay Commission DA Hike: त्योहारों के मौके पर मोदी सरकार ने 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए डीए में 4 फीसदी की यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत स्वीकृत फार्मूले पर आधारित है. इससे महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है. यह बढ़ोतरी जुलाई से लेकर दिसंबर 2022 के लिए है.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फिलहाल 34 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने इसे 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया है. केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ में नये महंगाई भत्ते का पूरा पेमेंट मिलेगा. अक्टूबर के महीने में ही कर्मचारियों को उनका पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी मिलेगा.

Also Read: 7th Pay Commission : DA Hike से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

मोदी सरकार ने बुधवार, 28 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का फैसला लिया है. यह पिछली दर्जनों तिमाहियों में सबसे अधिक है. इससे पहले डीए औसतन 3 प्रतिशत ही बढ़ता रहा है. लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने खजाना खोल दिया है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा संभव है. आंकड़ों की मानें, तो केंद्र सरकार के इस फैसले का फायदा 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा.

डीए में बढ़ोतरी के बाद कर्मियों की सैलरी में 6840 से लेकर 27,312 रुपये के बीच तक की बढ़ोतरी होगी. 4 प्रतिशत डीए बढ़ने के बाद इस बार वेतन में भी बड़ी बढ़ोतरी होगी. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 40 हजार रुपये है, तो 4 प्रतिशत डीए बढ़ने के बाद उनके वेतन में हर महीने 1,600 रुपये की बढ़ोतरी होगी. ऐसे में देखें, तो डीए में नयी बढ़ोतरी से सालभर में कर्मचारियों का कुल वेतन 19,200 रुपये बढ़ जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >