7th pay commission: दशहरा में 70 लाख सरकारी कर्मचारियों के घर मनेगी दिवाली,सरकार देगी सैलरी का तोहफा

7th pay commission: सरकार ने COVID-19 के दौरान रोके गए 18 महीने के DA/DR बकाए को जारी करने से इनकार किया था.हालांकि, सूत्रों के अनुसार, दिवाली से पहले यह एरियर महंगाई भत्ते के साथ दिया जा सकता है. DA में 3-4% बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा.

7th pay commission: संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार COVID-19 महामारी के दौरान रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) के बकाए को जारी करने पर विचार नहीं कर रही है. मंत्री से जब पूछा गया कि क्या सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18 महीने के बकाए को जारी करने का फैसला करेगी, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया, “नहीं”. महामारी के दौरान सरकार ने वित्तीय संकट के कारण इन भत्तों की किस्तों को रोकने का निर्णय लिया था.

हालांकि, सूत्रों के अनुसार अब सरकार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है दिवाली से पहले कर्मचारियों के खाते में यह एरियर ट्रांसफर कर दिया जाए. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि सरकार जल्द ही यह राहत प्रदान कर सकती है.

Alos Read: Sbi Card : क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करना पड़ेगा महंगा, बदल गए नियम

डीए के साथ बकाया राशि का भुगतान

सूत्रों के अनुसार, सरकार 18 महीने के एरियर को आने वाले महंगाई भत्ते (DA) के साथ भुगतान करने की योजना बना रही है. अगर ऐसा होता है, तो दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह एक बड़ी राहत होगी. जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 की तीन किस्तों को महामारी के कारण रोका गया था ताकि सरकार पर वित्तीय दबाव कम हो सके. अब, सरकार इन रोकी गई किस्तों को महंगाई भत्ते के साथ जोड़कर दिवाली से पहले कर्मचारियों के खाते में डाल सकती है. इस योजना के तहत, महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ-साथ यह बकाया भी कर्मचारियों को मिल सकता है.

डीए में संभावित बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंगाई भत्ते (DA) में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है. इस बढ़ोतरी के बाद, डीए 53 फीसदी तक पहुंच सकता है. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में डीए को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं हुई है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले होने वाली किसी महत्वपूर्ण बैठक में इस बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है.

Also Read: महंगाई पर रघुराम राजन की नसीहत के बाद RBI सख्त, अब नहीं कसेगा नकेल तो जनता करेगी त्राहिमाम

इसके अलावा, सरकार यह भी तय कर सकती है कि जुलाई से बढ़ा हुआ डीए देय होगा और कर्मचारियों को तीन महीने का बकाया एरियर के रूप में उनके खाते में जमा किया जाएगा. यदि ऐसा होता है, तो यह सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित होगी, खासकर त्योहारी सीजन में.

साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी

7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है. इस बार भी सरकार की योजना है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जाए. यह बढ़ोतरी लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए फायदेमंद साबित होगी. हर साल महंगाई के हिसाब से इस भत्ते में वृद्धि की जाती है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.

कर्मचारियों के लिए दिवाली की खुशखबरी

यदि सरकार जल्द ही डीए में बढ़ोतरी की घोषणा करती है और 18 महीने का बकाया जारी करती है, तो यह केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली से पहले एक बड़ी खुशखबरी होगी. इससे कर्मचारियों के खातों में सैलरी के साथ-साथ एक मोटी रकम भी जमा होगी, जो त्योहारी सीजन में उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी.

Also Read: Fortified Rice: मोदी सरकार का कुपोषण पर प्रहार,राशन कार्ड से गरीबों को मिलेगा पौष्टिक चावल

हालांकि, अभी तक यह केवल सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी है और सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी, यदि यह योजना अमल में आती है, तो कर्मचारियों के लिए यह दिवाली खास बन जाएगी, और वे अपनी आर्थिक परेशानियों से कुछ हद तक निजात पा सकेंगे.

सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में वृद्धि और 18 महीने के बकाए को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर सभी की नजरें टिकी हैं, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा.

Also Read: ब्याज दर की कटौती में रिजर्व बैंक की कंजूसी से शेयर बाजार निराश, 167 अंक गिरा सेंसेक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >