7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात, एडवांस सैलरी और पेंशन का तोहफा, इस दिन मिलेगा वेतन

केन्द्र सरकार ने केरल और महाराष्ट्र में एंडवास सैलरी रिलीज करने का आदेश दिया है. बाकी राज्यों को भी जल्दी ये ऐसा कर दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बंगाल, यूपी, बिहार और झारखंड के लिए भी ऐसे आदेश जारी किए जा सकते हैं.

7th Pay Commission News: आने वाला फैस्टिव सीजन केंद्रीय कर्मचारियों लिए एक खास सौगात लेकर आ रहा है. इस बार उन्हें एडवांस सैलरी और पेंशन का तोहफा मिल रहा है. केन्द्र सरकार ने केरल और महाराष्ट्र में एंडवास सैलरी रिलीज करने का आदेश भी दे दिया है. बाकी राज्यों को भी जल्दी ये ऐसा कर दिया जाएगा. बता दें, केरल में 19 अगस्त को सैलरी देने का आदेश दिया गया है. वहीं, महाराष्ट्र में 18 सितंबर को सैलरी देने का आदेश दिया गया है.

फेस्टिव सीजन में इकॉनोमी को बूस्ट करने की तैयारी: गौरतलब है कि, सरकार एडवांस सैलरी और पेंशन देकर फेस्टिव सीजन में इकॉनोमी को बूस्ट (Economy Boost) करने की तैयारी कर रही है. केरल और महाराष्ट्र में एडवासं सैलरी देने का कारण है कि इन दोनों राज्यों में अगस्त और सितंबर महीने में ओणम और गणपति उत्सव है. इस कारण सरकार ने इस दोनों राज्यों से पहल की है.

सरकार के इस फैसले से रक्षा, डाक विभाग, दूरसंचार समेत कई और विभागों के कर्मचारियों को फायदा होगा. इसके बाद अगले चरण में बंगाल, यूपी, बिहार और झारखंड के लिए भी ऐसे आदेश जारी किए जा सकते हैं. इन राज्यों के केन्द्रीय कर्मचारियों को भी सरकार आने वाले समय में तोहफा दे सकती है.

Also Read: रेलवे की बढ़ी रफ्तार, समय से पहले पहुंच रही हैं ट्रेनें, 90 की जगह 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई चाल

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत: एक तरह केन्द्र सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को एडवांस सैलरी दे रही है तो वहीं, दूसरी तरफ फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ किया गया है. खबर यह भी है कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 (Fit India Freedom Run 2.0) का शुभारंभ किया है. कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर तक हर सप्ताह 75 जिलों और हर जिले के 75 गांवों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने सभी से स्वस्थ भारत का संकल्प लेने की अपील की है.

Also Read: Aadhaar Card News: अब इस नियम से बनेगा आधार कार्ड, UIDAI ने किया नियमों में बदलाव, जानिए क्या करना होगा आपको

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >