सेंसेक्स में तेजी लगातार चौथे दिन जारी, इन्फोसिस का शेयर 5.7 प्रतिशत चढ़ा

मुंबई :आईटी कंपनी इन्फोसिस के कारोबार पूर्वानुमानों को लेकर निवेशकों के उत्साह के बीच लिवाली समर्थन के चलते बंबई शेयर बाजार में तेजी आज लगातार चौथे दिन जारी रही जहां सेंसेक्स लगभग 190 अंक और चढकर 25,816 अंक पर बंद हुआ. यह सेंसेक्स का लगभग साढे तीन माह का उच्च स्तर है. इसी तरह नेशनल […]

मुंबई :आईटी कंपनी इन्फोसिस के कारोबार पूर्वानुमानों को लेकर निवेशकों के उत्साह के बीच लिवाली समर्थन के चलते बंबई शेयर बाजार में तेजी आज लगातार चौथे दिन जारी रही जहां सेंसेक्स लगभग 190 अंक और चढकर 25,816 अंक पर बंद हुआ. यह सेंसेक्स का लगभग साढे तीन माह का उच्च स्तर है. इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 7900 अंक का मनोवैज्ञानिक स्तर फिर से हासिल कर लिया.

आईटी, रीयल्टी, प्रौद्योगिकी व एफएमसीजी खंड के शेयरों की अगुवाई में शेयर बाजार में तेजी का रख देखा गया. बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान सकारात्मक दायरे में बना रहा. यह अंतत: 189.61 अंक, 0.74 प्रतिशत चढकर 25,816.36 अंक पर बंद हुआ.

यह इसका एक जनवरी के बाद का उच्च स्तर है. सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर लाभ में बंद हुए. सेंसेक्स बीते तीन सत्रों में 952.91 अंक मजबूत हुआ है. गुरुवार व शुक्रवार को बाजारों में अवकाश था. इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 7900 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर हो लांघते हुए, 64.25 अंक चढकर 7,914.70 अंक पर बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >