मैं कानून पालन करने वाला नागरिक, IT विभाग के साथ सहयोग कर रहा हूं :अमिताभ

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह देश के कानून के पाबंद नागरिक हैं और आयकर विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं. एक अखबार के लेख के संदर्भ में उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि लेख में मुझसे जुडे एक मामले को उठाया गया है जिस पर […]

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह देश के कानून के पाबंद नागरिक हैं और आयकर विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं. एक अखबार के लेख के संदर्भ में उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि लेख में मुझसे जुडे एक मामले को उठाया गया है जिस पर आयकर और प्रवर्तन विभाग पिछले छह-सात साल से जांच कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने उनके भेजे सवालों और नोटिसों के गंभीरता से जवाब दिये. मैं देश के कानून का पाबंद नागरिक हूं.’

बिगबी ने पनामा में एक कंपनी में शामिल होने की बात से एक बार फिर इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘मैं पनामा पेपर्स की खबरों पर दोहराना चाहता हूं कि मैं चार कंपनियों के बोर्ड में निदेशक नहीं रहा हूं जैसा कि पहले एक रिपोर्ट में आया था.’ 73 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने इस मुद्दे पर पूरी तरह जांच शुरू कराई है. जिसके लिए मैं खुद जानना चाहता हूं कि इन चार कंपनियों के सिलसिले में मेरा नाम कैसे आया.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >