फरवरी में बजाज आटो की मोटरसाइकिल बिक्री 9 प्रतिशत बढी

नयी दिल्ली : बजाज आटो की मोटरसाइकिल बिक्री फरवरी माह में 9 प्रतिशत बढकर 2,35,282 इकाई पर पहुंच गई. कंपनी ने एक साल पहले समान महीने में 2,16,077 मोटरसाइकिलें बेची थीं. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि माह के दौरान उसकी कुल वाहन बिक्री 12 प्रतिशत बढकर 2,72,719 इकाई […]

नयी दिल्ली : बजाज आटो की मोटरसाइकिल बिक्री फरवरी माह में 9 प्रतिशत बढकर 2,35,282 इकाई पर पहुंच गई. कंपनी ने एक साल पहले समान महीने में 2,16,077 मोटरसाइकिलें बेची थीं. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि माह के दौरान उसकी कुल वाहन बिक्री 12 प्रतिशत बढकर 2,72,719 इकाई रही, जो फरवरी, 2015 में 2,43,319 इकाई रही थी.

हालांकि, दोपहिया कंपनी का निर्यात माह के दौरान 12 प्रतिशत घटकर 98,959 इकाई पर आ गया, जो एक साल पहले समान महीने में 1,12,909 इकाई रहा था. वाणिज्यिक वाहन खंड में माह के दौरान कंपनी की बिक्री 37 प्रतिशत बढकर 37,437 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 27,242 इकाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >