29 फरवरी की हड़ताल में SBI और इंडियन बैंक के कर्मचारी भी होंगे शामिल

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों द्वारा सोमवार को हडताल पर जाने की चेतावनी के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा कि उसके कर्मचारियों का एक वर्ग 29 फरवरी की हडताल में शामिल हो सकता है. इसी दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेंगे. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना […]

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों द्वारा सोमवार को हडताल पर जाने की चेतावनी के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा कि उसके कर्मचारियों का एक वर्ग 29 फरवरी की हडताल में शामिल हो सकता है. इसी दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेंगे. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में एसबीआई ने कहा कि आल इंडिया स्टेट बैंक आफिसर्स फेडरेशन इस हडताल में शामिल होगी. इसी तरह अलग से भेजी सूचना में सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक इंडियन बैंक ने कहा है कि उसके कर्मचारियों का एक वर्ग भी इस प्रस्तावित हडताल में शामिल हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >