बजाज ने पेश की नयी मोटरसाइकिल V, कीमत 62,000 रुपये

ऑटो डेस्क बजाज ऑटो ने इस साल वी सीरीज मॉडल लॉन्च किया है. इसकी कीमत 62,000 रखी गयी है.इसकी बॉडी में आइएनएस विक्रांत के मेटल का यूज हुआ है. ऑकर्षक डिजायन इस बाइक की डिजायन काफी आकर्षक है. इसकी बॉडी आइएनएस विक्रांत के मेटल से बनाया गया है. इसकी सीट लंबी है, छोटे परिवार के […]

ऑटो डेस्क

बजाज ऑटो ने इस साल वी सीरीज मॉडल लॉन्च किया है. इसकी कीमत 62,000 रखी गयी है.इसकी बॉडी में आइएनएस विक्रांत के मेटल का यूज हुआ है.
ऑकर्षक डिजायन
इस बाइक की डिजायन काफी आकर्षक है. इसकी बॉडी आइएनएस विक्रांत के मेटल से बनाया गया है. इसकी सीट लंबी है, छोटे परिवार के साथ लंबी यात्रा का भरपूर आनंद उठा सकते है.V सीरीज के इस बाइक का इंजन दमदार है जो कि एयरकूल्ड, डीटीएसआई , डबल वॉल के साथ 150 सीसी का दिया गया है. इसका इंजन 11.8 बीएचपी का है.
बजाज ऑटो ने विक्रांत के धातुओं की खरीद की और इसे वी मोटरसाइकिल का हिस्सा बनाने के लिए प्रसंस्कृत किया. आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना के प्रथम विमान वाहक पोत के तौर पर 1961 को समुद्र में उतारा गया था और जनवरी, 1997 तक इसने अपनी सेवाएं दी. नवंबर, 2014 में इस पोत को भंगार में तब्दील कर बेच दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >