सेंसेक्स 266 अंक टूटा, निफ्टी 7,351 पर बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केपहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 266.67 अंकों की गिरावट के साथ 24,188.37 पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक […]

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केपहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 266.67 अंकों की गिरावट के साथ 24,188.37 पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 86.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,351 पर बंद हुआ.

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में करीब 73 अंक टूटा. एशियाई बाजारों में नरमी और कंपनियों के तिमाही नतीजे उत्साहजनक नहीं रहने के बीच विदेशी कोषों की ओर से पूंजी निकासी और खुदरा निवेशकों द्वारा बिकवाली बढ़ाने से बाजार में शुरुआती कारोबार उतार-चढ़ाव भरा रहा. सूचकांक चढ़कर 24,524.85 पर पहुंचने के बाद 72.97 अंक या 0.30 प्रतिशत टूटकर 24,382.07 पर आ गया. वहीं, निफ्टी 30.60 या 0.41 प्रतिशत गिरकर 7,407.20 पर पहुंचा था.

इससे पहले बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 317.93 अंक लुढ़ककर फिर से 19 महीने के न्यूनतम स्तर 24,455.04 अंक पर बंद हुआथा. चौतरफा बिकवाली से निफ्टी भी 7,500 के स्तर से नीचे पहुंचा और 99 अंक या 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,437.80 अंक पर बंद हुआथा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >