दुनिया की इन 7 कंपनियों ने की वर्क फ्रॉम होम की पेशकश, घर बैठे कमा सकते हैं लाखों! जानिए विस्तार से

कोरोना की रफ्तार जैसे ही धीमी हुई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वापस दफ्तर आकर काम करने का निर्देश दिया. हालांकि, कुछ कंपनियों ने इसे बरकरार रखा है. आईए जानते हैं ऐसे कंपनियों के बारे में जिसने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को हरी झंडी दी है.

कोरोना महामारी के दौरान विश्वभर की बड़ी कंपनियों ने वर्किंग कल्चर को लेकर कई बदलाव किए हैं. ऐसे में विश्वभर की कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कल्चर को अपनाया और अपने काम को जारी रखा. लेकिन कोरोना की रफ्तार जैसे ही धीमी हुई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वापस दफ्तर आकर काम करने का निर्देश दिया. हालांकि, कुछ कंपनियों ने इसे बरकरार रखा है. वहीं कुछ ऐसी भी कंपनियां हैं, जो वर्क फ्रॉम होम को बेहतर मानती हैं. आईए जानते हैं ऐसे कंपनियों के बारे में जिसने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को हरी झंडी दी है.

यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप- यह कंपनी स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद और बीमा सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी कथित तौर पर रिमोर्ट वर्क यानी दूर दराज के इलाकों में नौकरी देने की पेशकश की है.

सिटीजन बैंक- यह बैंक व्यक्तिगत और व्यावसायिक बैंकिग की सुविधाएं प्रदान करती है. सिटीजन बैंक छात्रों को लोन, होम लोन, क्रेडिट कार्ड जैसी जरूरतों को पूरा करता है. फ्लेक्स जॉब्स की मानें, तो सिटीजन बैंक ने पार्ट टाइम, फ्रीलांस और रिमोट जॉब्स की पेशकश की है.

Affirm एक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में है. यह कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए ऋणदाता के रूप में काम करता है. यह कंपनी पूरे संयुक्त राज्य और कनाडा में पेशेवरों के लिए नौकरी के अवसर प्रदान किए हैं.

पियर्सन पीएलसी शिक्षा को लेकर काम करती है. यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम, ई-टेक्स्ट, पाठ्य पुस्तकें समेत कई सुविधाएं प्रदान करती है. पियर्सन का मुख्यालय लंदन में है.

बीसीडी ट्रैवल लोगों को वैश्विक ट्रैवल की सुविधाएं प्रदान करती है. यह एक मैनेटमेंट कंपनी है, जिसका संचालन बीसीडी ग्रुप करती है. मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो बीसीडी ट्रैवल में लोगों को फुल टाइम वर्क ऑफर किए जाते हैं.

GitHub प्रोग्रामर्स के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट है. GitHub ने फ्रीलांस, वर्क फ्रॉम होम को लेकर हरी क्षंडी दिखाई है. इसके साथ ही इस कंपनी ने रिमोट जॉब्स की पेशकश की है.

सीवीएस फार्मेसी एक अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी है, जिसका संचालन सीवीएस फार्मेसी करती है. कंपनी ने रिमोर्ट जॉब्स के लिए हरी क्षंडी दिखाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >