Dr. LAL का शेयर 31% की बढत के साथ सूचीबद्ध

मुंबई : डायग्नास्टिक श्रृंखला डाक्टर लाल पैथलैब्स का शेयर आज 550 रुपये के पेशकश मूल्य के मुकाबले करीब 31 प्रतिशत की बढत के साथ सूचीबद्ध हुआ. बंबई शेयर बाजार डाक्टर लाल का शेयर 30.36 प्रतिशत चढकर 717 रुपये पर खुला. कारोबार शुरू होने के कुछ ही समय में शेयर ने 747 रुपये का उच्चतम और […]

मुंबई : डायग्नास्टिक श्रृंखला डाक्टर लाल पैथलैब्स का शेयर आज 550 रुपये के पेशकश मूल्य के मुकाबले करीब 31 प्रतिशत की बढत के साथ सूचीबद्ध हुआ. बंबई शेयर बाजार डाक्टर लाल का शेयर 30.36 प्रतिशत चढकर 717 रुपये पर खुला. कारोबार शुरू होने के कुछ ही समय में शेयर ने 747 रुपये का उच्चतम और 715.50 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ. एनएसई में शेयर 30.9 प्रतिशत चढकर 720 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,142.16 करोड़ रुपये रहा. डाक्टर लाल का आईपीओ बेहद सफल रहा और इसे 33.41 गुना अभिदान प्राप्त हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BSE

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >