सीबीआई ने बैंक आफ बड़ौदा मामले में आरोप पत्र दाखिल किया

नयीदिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंक आफ बड़ौदा की शाखाओं से कथित 6000 करोड़ रुपये अवैधरूप से बाहर भेजे जाने के मामले में आज आरोप पत्र दाखिल किया. सीबीआइ की प्रवक्ता ने आज कहा कि आरोप पत्र में बैंक आफ बड़ौदा के दो पूर्व अधिकारियों को नामित किया गया है. उन्होंने कहा कि धन […]

नयीदिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंक आफ बड़ौदा की शाखाओं से कथित 6000 करोड़ रुपये अवैधरूप से बाहर भेजे जाने के मामले में आज आरोप पत्र दाखिल किया.

सीबीआइ की प्रवक्ता ने आज कहा कि आरोप पत्र में बैंक आफ बड़ौदा के दो पूर्व अधिकारियों को नामित किया गया है.

उन्होंने कहा कि धन विदेश भेजने के इस काम में विभिन्न बैंकिंग नियमों का उल्लंघन किया गया.

सीबीआइ ने भारतीय दंड संहिता, भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत 59 खाता धारकों, अज्ञात बैंक अधिकारियों व निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >