कोल इंडिया का उत्पादन 8.8 प्रतिशत बढ़ा

कोलकाता: मौजूदा वित्त वर्ष में कोल इंडिया का उत्पादन 8.8 प्रतिशत बढकर 32.138 करोड टन हो गया जबकि उठाव 9.8 प्रतिशत बढा.कंपनी के अधिकारी ने बताया कि पिछले साल समान अवधि में कोल इंडिया (सीआईएल) का उत्पादन 29.540 करोड टन रहा था. कंपनी द्वारा उठाव पर जोर दिए जाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है.इसका […]

कोलकाता: मौजूदा वित्त वर्ष में कोल इंडिया का उत्पादन 8.8 प्रतिशत बढकर 32.138 करोड टन हो गया जबकि उठाव 9.8 प्रतिशत बढा.कंपनी के अधिकारी ने बताया कि पिछले साल समान अवधि में कोल इंडिया (सीआईएल) का उत्पादन 29.540 करोड टन रहा था.

कंपनी द्वारा उठाव पर जोर दिए जाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है.इसका कोयला उठाव 9.8 प्रतिशत बढकर 34.113 करोड टन हो गया है जो कि 2014-15 में 31.070 करोड टन था.नवंबर महीने में कोयला उत्पादन 6.79 प्रतिशत बढकर 4.747 करोड टन जबकि उठाव 9 प्रतिशत बढकर 4.533 करोड टन हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >