भारत में जमीनी स्तर पर असहिष्णुता के कोई संकेत नहीं : जेटली

दुबई: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश में असहिष्णुता के मुद्दे पर चल रही बहस को खारिज करने की कोशिश करते हुए आज कहा कि भारत में जमीनी स्तर पर ‘‘असहिष्णुता के कोई संकेत’ नहीं हैं. संयुक्त अरब अमीरात की दो दिन की यात्रा पर कल यहां पहुंचे जेटली ने कहा, ‘‘भारत में जमीनी स्तर […]

दुबई: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश में असहिष्णुता के मुद्दे पर चल रही बहस को खारिज करने की कोशिश करते हुए आज कहा कि भारत में जमीनी स्तर पर ‘‘असहिष्णुता के कोई संकेत’ नहीं हैं.

संयुक्त अरब अमीरात की दो दिन की यात्रा पर कल यहां पहुंचे जेटली ने कहा, ‘‘भारत में जमीनी स्तर पर मैं सार्वजनिक भाईचारे का माहौल देख रहा हूं। इसी कारण से मैंने शुरु में इस बहस को कृत्रिम करार दिया था.’ उन्होंने कहा, ‘‘यह चर्चा का विषय तब बना जब लोगों ने देश का नाम खराब करने का प्रयास किया तथा भारतीय होने के नाते हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम इस मुद्दे को स्पष्ट करे. लेकिन जमीनी स्तर पर असहिष्णुता के कोई संकेत नहीं हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >