शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा

मुंबई : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 25,760 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में भी आज तेजी देखी गयी. निफ्टी 44.35 अंक बढ़कर 7,806 अंक पर बंद हुआ. बाजार का दिन का हाल शुरूआत में बाजार में नरमी का रूख रहा. फ्रांस में आतंकी हमलों की वजह से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में […]

मुंबई : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 25,760 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में भी आज तेजी देखी गयी. निफ्टी 44.35 अंक बढ़कर 7,806 अंक पर बंद हुआ.

बाजार का दिन का हाल
शुरूआत में बाजार में नरमी का रूख रहा. फ्रांस में आतंकी हमलों की वजह से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नरमी का रूख रहा. आज सेंसेक्स 100 अंक गिरकर खुला. शेयर बाजार में सबसे तेजी टाटा स्टील के शेयरों में देखा गया. टाटा स्टील के शेयर में 4.15 प्रतिशत की तेजी देखा गया. गेल और डा रेड्डी के शेयरों में भी तेजी देखा गया. कोल इंडिया और निफ्टी के शेयर में नरमी का रूख रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
BSE

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >