बैंक आफ इंडिया को दूसरी तिमाही में 1,126.24 करोड रुपये का घाटा

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 1,126.24 करोड रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. डूबती ऋण के लिए उंचे प्रावधान की वजह से बैंक को नुकसान उठाना पडा है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 786 करोड रुपये का शुद्ध लाभ […]

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 1,126.24 करोड रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. डूबती ऋण के लिए उंचे प्रावधान की वजह से बैंक को नुकसान उठाना पडा है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 786 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. तिमाही के दौरान बैंक की परिसंपत्तियों से कुल आय घटकर 11,317.97 करोड रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 12,099.45 करोड रुपये थी.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसकी सकल गैर निष्पादित आस्तियां दोगुना से अधिक होकर 7.55 प्रतिशत पर पहुंच गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 3.54 प्रतिशत थीं. इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए बढकर 4.31 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3.23 प्रतिशत था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >