टीवीएस मोटर की बिक्री अक्तूबर में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अक्तूबर में 14 प्रतिशत बढकर 2,74,622 इकाइयों की रही. चेन्नई स्थित कंपनी ने पिछले साल अक्तूबर में 2,41,044 वाहन बेचे थे.टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि आलोच्य माह में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 14 प्रतिशत बढकर 2,64,112 इकाइयों की रही जो अक्तूबर, 2014 […]

नयी दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अक्तूबर में 14 प्रतिशत बढकर 2,74,622 इकाइयों की रही. चेन्नई स्थित कंपनी ने पिछले साल अक्तूबर में 2,41,044 वाहन बेचे थे.टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि आलोच्य माह में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 14 प्रतिशत बढकर 2,64,112 इकाइयों की रही जो अक्तूबर, 2014 में 2,31,990 इकाइयों की थी.

इस दौरान, मोटरसाइकिलों की बिक्री 17 प्रतिशत बढकर 1,06,175 इकाइयों की रही, जबकि स्कूटर की बिक्री 30 प्रतिशत बढकर 91,430 इकाइयों की रही.आलोच्य माह में कंपनी का निर्यात 20 प्रतिशत बढकर 41,682 इकाइयों का रहा जो पिछले साल अक्तूबर में 34,855 इकाइयों का था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >