एयरटेल पर रात में इस्तेमाल डेटा का 50% छूट

नयी दिल्ली: भारती एयरटेल के ग्राहकों द्वारा रात में इस्तेमाल किये गये डेटा का आधा हिस्सा वापस मिल जाएगा और वे विंक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये असीमित गाने और पांच सिनेमा हर महीने मुफ्त डानउलोड कर सकेंगे.कंपनी ने स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपने नेटवर्क की ओर आकर्षित करने के इरादे से यह कदम […]

नयी दिल्ली: भारती एयरटेल के ग्राहकों द्वारा रात में इस्तेमाल किये गये डेटा का आधा हिस्सा वापस मिल जाएगा और वे विंक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये असीमित गाने और पांच सिनेमा हर महीने मुफ्त डानउलोड कर सकेंगे.कंपनी ने स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपने नेटवर्क की ओर आकर्षित करने के इरादे से यह कदम उठाया है.भारती एयरटेल के निदेशक (उपभोक्ता कारोबार) श्रीनि गोपालन ने कहा कि एयरटेल ने ‘डेटा कैश बैक ऑफर’ प्री-पेड ग्राहकों के लिये शुरु की है लेकिन इसे एक सप्ताह के भीतर पोस्टपेड ग्राहकों के लिये भी शुरू किया जाएगा.

योजना के तहत एयरटेल के ग्राहक रात 12 बजे से सुबह 6.0 बजे तक जो भी डेटा (इंटरनेट) उपयोग करेंगे, उसका 50 प्रतिशत हिस्सा सुबह उनके खाते में जुड जाएगा. यह योजना 2जी, 3जी या 4जी सभी पर लागू है.उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन डिजिटल इंडिया को आगे बढाएगा. जो बेहतर स्मार्टफोन अनुभव और सेवा देगा, उसे अंतत: उसका लाभ होगा. इसके लिये ग्राहकों को 121 पर एक एसएमएस भेजना होगा या 55555 पर मिस्ड कॉल करना होगा या माई एयरटेल एप्प पर लाग इन कर इस पेशकश को चुनना होगा.
इसके साथ ही कंपनी ने विंक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये असीमित गाने और पांच सिनेमा हर महीने मुफ्त डानउलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >