भारत में उद्यमी बनने का यह अद्भुत समय है: निकेश अरोडा

नयी दिल्ली: भारत में कारोबार करना आसान नहीं है लेकिन नव-प्रवर्तन की बढती रफ्तार और सरकार द्वारा स्टार्टअप संस्कृति को बढावा देने के लिए नीतियां लाने से यह समय अपना उद्यम शुरु करने के लिए एक अद्भुत समय है. यह बात आज जापान के साफ्टबैंक के अध्यक्ष निकेश अरोडा ने कही. टायकॉन दिल्ली 2015 में […]

नयी दिल्ली: भारत में कारोबार करना आसान नहीं है लेकिन नव-प्रवर्तन की बढती रफ्तार और सरकार द्वारा स्टार्टअप संस्कृति को बढावा देने के लिए नीतियां लाने से यह समय अपना उद्यम शुरु करने के लिए एक अद्भुत समय है. यह बात आज जापान के साफ्टबैंक के अध्यक्ष निकेश अरोडा ने कही.

टायकॉन दिल्ली 2015 में भारतीय मूल के कार्यकारी ने कहा कि साफ्टबैंक भारत के बारे में आशावादी है और उसने चुनौतियों के बावजूद यहां निवेश किया है.
अरोडा ने कहा ‘‘यह उद्यमी बनने के लिए शानदार मौका है क्योंकि नवप्रवर्तन की रफ्तार बढ ही रही है, नवप्रवर्तन की क्षमता बढती जा रही है और बाजार बढ रहा है. यह हम सबके लिए मौका है. हमारे सामने उल्लेखनीय मौका है लेकिन सवाल यह है कि क्या आप तैयार हैं? क्या आपमें इस बाजार में उद्यमी बनने के लिए जोखिम उठाने की भूख है.” उन्होंने कहा कि यहां का माहौल सिलिकॉन वैली की तरह हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >