जयकुमार बने बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की वीबीएचसी वैल्यू होम्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी पी एस जयकुमार ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी का प्रभार संभाला. उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए है. बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा है कि ‘जयकुमार ने […]

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की वीबीएचसी वैल्यू होम्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी पी एस जयकुमार ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी का प्रभार संभाला. उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए है. बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा है कि ‘जयकुमार ने 13 अक्तूबर 2015 को उसके प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी का पद संभाला.’ 53 वर्षीय जयकुमार ने बैंक आफ बडौदा के प्रमुख का पद ऐसे समय में ग्रहण किया है जबकि बैंक कथित रूप से 6,000 करोड रुपये से अधिक के काले धन के हस्तांतरण और धोखा-धडी के खिलाफ जांच के घेरे में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >