Apple फिर बना ब्रांड नं.1, Google का स्थान दूसरा

नयी दिल्ली : इंटरब्रांड के द्वारा जारी मूल्यवान ग्लोबल ब्रांड की सूची में एप्पल का स्थान फिर नम्बर वन रहा है. जबकि गूगल का स्थान दूसरा है.इस बार भी टेक कंपनियों का दबदबा रहा है.इंटरब्रांड ने कहा लगातार तीसरे बार एप्पल पहले स्थान पर और गूगल दूसरे स्थान पर रही है. एप्पल का ब्रांड मूल्य […]

नयी दिल्ली : इंटरब्रांड के द्वारा जारी मूल्यवान ग्लोबल ब्रांड की सूची में एप्पल का स्थान फिर नम्बर वन रहा है. जबकि गूगल का स्थान दूसरा है.इस बार भी टेक कंपनियों का दबदबा रहा है.इंटरब्रांड ने कहा लगातार तीसरे बार एप्पल पहले स्थान पर और गूगल दूसरे स्थान पर रही है.

एप्पल का ब्रांड मूल्य 170.276 अरब डॉलर दर्ज किया गया.पिछले साल की तुलना में 43 फीसदी ज्यादा है. वहीं गूगल के ब्रांड भेल्यू में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. गूगल का ब्रांड मूल्य 120.314 अरब डॉलर दर्ज किया गया है.

इस सूची की सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि टॉप नौ ब्रांड पिछले साल के अपने स्थान पर कायम हैं. सिर्फ एक बदजलाव देखा गया है -अमेजन कंपनी मर्सिडीज बेंज को नीचे धकेल कर इस साल 10वें स्थान पर काबिज हो गया है. गौरतलब है कि पिछले साल की इंटरब्रांड रिपोर्ट में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को 15वां स्थान दिया गया था.
.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >