राज्यों की ओर से खानों की नीलामी करेगा केंद्र

नयी दिल्ली : खनिजों के उत्खनन में तेजी लाने की कोशिश में केंद्र इस साल नवंबर से शुरू हो रहे पहले चरण में राज्यों की ओर से लौह अयस्क, बाक्साइट और चूना पत्थर जैसे खनिज संसाधन वाले खानों की नीलामी करेगा. खान सचिव बलविंदर कुमार ने बताया कि पहले चरण में 12 खनिज उत्पादक राज्यों […]

नयी दिल्ली : खनिजों के उत्खनन में तेजी लाने की कोशिश में केंद्र इस साल नवंबर से शुरू हो रहे पहले चरण में राज्यों की ओर से लौह अयस्क, बाक्साइट और चूना पत्थर जैसे खनिज संसाधन वाले खानों की नीलामी करेगा. खान सचिव बलविंदर कुमार ने बताया कि पहले चरण में 12 खनिज उत्पादक राज्यों ने 80-90 ब्लाकों की पहचान की है जिनकी नवंबर तक नीलामी की जाएगी. इस साल मार्च में खान व खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन कानून, 2015 के पारित होने के बाद ही यह संभव हो सका है.

उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने राज्यों के साथ परामर्श कर 80-90 खानों के लिए इस साल नवंबर तक नीलामी करने का निर्णय किया है. यह पहला चरण होगा. केंद्र राज्यों की ओर से इन ब्लाकों की नीलामी करेगा.’ खनिज समृद्ध राज्यों में से केवल महाराष्ट्र, छत्तीसगढ और राजस्थान खुद नीलामी करेंगे क्योंकि वे अपनी-अपनी नीलामी प्रक्रियाओं के साथ आगे बढ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >