आईएचएस ने एयरटेल से टावर की खरीद और उसे वापस पट्टे पर देने का सौदा पूरा किया

नयी दिल्ली: नाइजीरिया के दूरसंचार ढांचा समूह आईएचएस होल्डिंग लि. ने जाम्बिया में एयरटेल जाम्बिया से दूरसंचार टावरों की खरीद और उन्हें उसे वापस पट्टे पर देने का सौदा पूरा कर लिया है. पिछले साल दिसंबर में भारती एयरटेल ने घोषणा की थी कि उसने ऋण के बोझ को कम करने के लिए जाम्बिया और […]

नयी दिल्ली: नाइजीरिया के दूरसंचार ढांचा समूह आईएचएस होल्डिंग लि. ने जाम्बिया में एयरटेल जाम्बिया से दूरसंचार टावरों की खरीद और उन्हें उसे वापस पट्टे पर देने का सौदा पूरा कर लिया है. पिछले साल दिसंबर में भारती एयरटेल ने घोषणा की थी कि उसने ऋण के बोझ को कम करने के लिए जाम्बिया और रवांडा में 1,100 दूरसंचार टावर आईएचएस होल्डिंग को अनुमानत: 18 से 20 करोड डालर में बेच दिए हैं.

इस दस साल के नवीकरण अनुबंध के तहत एयरटेल इन टावरों को आईएचएस से लीज पर लिया है. आईएचएस के कार्यकारी वाइस चेयरमैन और समूह के मुख्य कार्यकारी इसाम दार्विश ने कहा, ‘‘इस अधिग्रहण से हम अंतत: टावरों का उन्नयन कर सकेंगे और नवोन्मेषी उर्जा बचत प्रौद्योगिकी पेश कर सकेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >