क्रेडिट कार्ड कारोबार में उतरेगा यस बैंक, प्रभु होंगे प्रमुख

मुंबई : निजी क्षेत्र का यस बैंक अगले साल जून तक क्रेडिट कार्ड कारोबार में उतरेगा. बैंक ने एचडीएफसी बैंक के पूर्व कार्यकारी रजनीश प्रभु को अपने इस कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है. इसके अलावा बैंक ने खुदरा और कारपोरेट बैंकिंग को प्रोत्साहन के लिए नए सांगठनिक ढांचे की घोषणा की है. बैंक ने […]

मुंबई : निजी क्षेत्र का यस बैंक अगले साल जून तक क्रेडिट कार्ड कारोबार में उतरेगा. बैंक ने एचडीएफसी बैंक के पूर्व कार्यकारी रजनीश प्रभु को अपने इस कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है. इसके अलावा बैंक ने खुदरा और कारपोरेट बैंकिंग को प्रोत्साहन के लिए नए सांगठनिक ढांचे की घोषणा की है.

बैंक ने बयान में कहा कि क्रेडिट कार्ड कारोबार 2016-17 की पहली तिमाही में शुरू होगा. इसके साथ बैंक खुदरा बैंकिंग के सभी उत्पादों को पूरा कर लेगा. मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने 2004 में परिचालन शुरू किया था. यह करीब एक साल से बेहद प्रतिस्पर्धी और उंचे मार्जिन वाले क्रेडिट कार्ड कारोबार में उतरने की तैयारी कर रहा है. प्रभु बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इस खंड के राष्ट्रीय प्रमुख होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >