नयी दिल्ली: दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज और भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को चालू वित्त वर्ष के लिए कुल 27.17 करोड रुपयेका वेतन पैकेज मिला है जो कंपनी के मध्यम श्रेणी के कर्मचारियों की पगार का 324 गुना है.
मित्तल का निष्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन 13.5 करोड रुपयेसे घटकर 8.25 करोड रुपयेपर आने की वजह से उनका कुल वेतन पैकेज 2013-14 के 27.88 करोड रुपयेकी तुलना में ढाई प्रतिशत घटा है. हालांकि उनका वेतन और भत्ता 2014-15 में लगभग दोगुना होकर 18.46 करोड रुपयेपहुंच गया.
इन ब्यौरे का खुलासा करते हुए कंपनी ने 2014-15 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि मित्तल का वेतन पैकेज, सभी मध्यम श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन का 323.63 गुना है.
