कल से 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानें अपने शहर का अपडेट

Bank Holiday In March: कल से बैंकों में छुट्टियों का लंबा सिलसिला शुरू हो रहा है. वीकेंड और होली के कारण अगले 5 दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. अगर आपका कोई जरूरी काम बचा है, तो उसे आज ही निपटा लें. जानें आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक.

Bank Holiday In March: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, कल से देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंकों का कामकाज ठप रहने वाला है. अगर आपके बैंकिंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य लंबित हैं, तो आपको भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, कल से अगले पांच दिनों तक साप्ताहिक अवकाश और होली के पावन पर्व के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नकद निकासी और चेक डिपॉजिट जैसे जरूरी काम समय रहते निपटा लें.

साप्ताहिक छुट्टियों से प्रभावित होगी बैंकिंग

बैंकों की छुट्टियों का यह सिलसिला फरवरी के अंतिम दिन से ही शुरू हो रहा है. कल, 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसके तुरंत बाद, 1 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है, जिसके कारण लगातार दूसरे दिन भी बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी. महीने की शुरुआत में ही दो दिनों की इस लंबी छुट्टी से आम जनता को बैंकिंग लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यमों पर निर्भर रहना होगा.

होलिका दहन पर लखनऊ और कानपुर में छुट्टी

लगातार दो दिनों के वीकेंड के बाद जब 2 मार्च को देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुलेंगे, तब उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहरों, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. इन दोनों शहरों में होलिका दहन के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. इन शहरों के अलावा देश के अन्य सभी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और नियमित कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा.

होली के त्यौहार के कारण कई शहरों में ब्रेक

होली के उत्सव की वजह से 3 और 4 मार्च को देश के बड़े हिस्से में बैंकों के शटर गिरे रहेंगे. 3 मार्च को डोल जतरा और धुलंडी जैसे आयोजनों के चलते मुंबई, जयपुर, कोलकाता, भोपाल, पटना, हैदराबाद और देहरादून जैसे प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन, 4 मार्च को होली के मुख्य पर्व पर नई दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर समेत कई अन्य शहरों में बैंक अवकाश रहेगा. हालांकि, इस दौरान ATM और नेट बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी ताकि ग्राहकों को बुनियादी लेनदेन में दिक्कत न आए.

Also Read: 1 अप्रैल 2026 से बदल सकते हैं क्रेडिट कार्ड के नियम, जान लीजिए क्या है नया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >