मौद्रिक समीक्षा की छाया भारतीय शेयर बाजार पर, 80 अंक गिरा सेंसेक्स

मुंबई : मौद्रिक समीक्षा के ठीक पहले आज बाजार खुलने के बाद उसकी सपाट चाल दिख रही है. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 13 अंक की बढत के साथ आज खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में दो अंक की बढत देखने को मिली. हालांकि अगले ही कुछ मिनटों में बाजार हल्के दबाव […]

मुंबई : मौद्रिक समीक्षा के ठीक पहले आज बाजार खुलने के बाद उसकी सपाट चाल दिख रही है. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 13 अंक की बढत के साथ आज खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में दो अंक की बढत देखने को मिली. हालांकि अगले ही कुछ मिनटों में बाजार हल्के दबाव में दिखने लगा. साढे नौ बजे तक सेंसेक्स 80 व निफ्टी 25 अंक तक गिर गया.
मौद्रिक समीक्षा के कारण बाजार में ज्यादा उतार चढाव नहीं दिख रहा है. आज खुलने के बाद बैंक निफ्टी जहां हल्के बढत लेते दिखे, वहीं कुछ मिनटों बाद उसमें कमी देखने को मिली. वहीं, मिडकैप में शुरुआत में मजबूती दिखी.
आज टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, भेल, जी लिमिटेड, लूपिन टॉप गेनर बन कर उभरे. इसमें 0.64 फीसदी से एक फीसदी की बढत आरंभिक मिनटों में दर्ज की गयी. वहीं, हीरोमोटोकार्प, आइटीसी, इंडसइंड बैंक, विप्रो व टाटा पावर्स आज बाजार में टॉप लूजर बनते नजर आ रहे हैं. इनके शेयरों में एक से ढाई फीसदी तक की गिरावट दर्ज आरंभिक मिनटों में ही दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >