विकास दर में चीन से आगे भारत, चौथी तिमाही में 7.5 प्रतिशत बढ़ी जीडीपी

नयी दिल्ली : भारत इस वर्ष जनवरी-मार्च तिमाही में 7.5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि हासिल कर चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि यह निश्चित रुप से साबित करता है कि अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर है. इससे पहले […]

नयी दिल्ली : भारत इस वर्ष जनवरी-मार्च तिमाही में 7.5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि हासिल कर चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि यह निश्चित रुप से साबित करता है कि अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर है. इससे पहले तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में आर्थिक वृद्धि 6.6 प्रतिशत थी.
वर्ष 2014-15 में पूरे साल की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही जबकि इससे पिछले साल यह 6.9 प्रतिशत थी. इस दौरान विनिर्माण और सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा.जेटली ने कहा, चौथी तिमाही का जीडीपी आंकडा हमें दिखाता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था किस तरह बढ़ रही है. यह बिल्कुल साफ है कि हमारी अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >