ब्लैकबेरी करेगी विश्व भर में छंटनी, भारत पर असर नहीं

नयी दिल्ली : कनाडा की प्रौद्योगिकी कंपनी ब्लैकबेरी की विश्व भर में छंटनी की योजना है. कंपनी अपने विभिन्न कारोबारों-उपकरण साफ्टवेयर, हार्डवेयर और ऐप्लिकेशन का पुनर्गठन करना चाहती है. ब्लैकबेरी ने एक बयान में कहा कंपनी ने अपने विभिन्न कारोबारों के पुनगर्ठन की योजना बनाई है जिससे विश्व भर के कर्मचारी प्रभावित होंगे. उद्योग से […]

नयी दिल्ली : कनाडा की प्रौद्योगिकी कंपनी ब्लैकबेरी की विश्व भर में छंटनी की योजना है. कंपनी अपने विभिन्न कारोबारों-उपकरण साफ्टवेयर, हार्डवेयर और ऐप्लिकेशन का पुनर्गठन करना चाहती है.

ब्लैकबेरी ने एक बयान में कहा कंपनी ने अपने विभिन्न कारोबारों के पुनगर्ठन की योजना बनाई है जिससे विश्व भर के कर्मचारी प्रभावित होंगे. उद्योग से जुडे एक सूत्र ने बताया कि इस प्रक्रिया से भारत में रोजगार प्रभावित होने की संभावना नहीं है.

भारत में कंपनी के 50 से कम कर्मचारी हैं इसलिए छंटनी की घोषणा से यहां कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे. ब्‍लैकबेरी के प्रवक्ता ने भारत में छंटनी से बारे में पूछे गए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की. नुकसान में चल रही कंपनी ने अपने परिचालन व्यय को घटाने और इसे मुनाफे में लाने के कार्यक्रम पर अमल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >