ग्लोबल टेंशन का असर, सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, इन्वेस्टर्स हुए सतर्क

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 9 April 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण 9 अप्रैल 2026 को सोना 1.53 लाख रुपये और चांदी 2.60 लाख रुपये के पार निकल गई है. जानें मुंबई, दिल्ली और पटना सहित अन्य शहरों के लेटेस्ट भाव आज क्या हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 9 April 2026: आज 9 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज है. इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट में डर पैदा कर दिया है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिख रहा है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले सेशन के बंद भाव और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. फिलहाल सोना 4,720 डॉलर और चांदी 75 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहे हैं. 

सोने की कीमतों में क्या है आज का बदलाव?

आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 15,383 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति बनी रहेगी और कच्चा तेल 96 डॉलर-98 डॉलर के ऊपर रहेगा, तब तक सोने की कीमतों में गिरावट की गुंजाइश कम है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):

शुद्धता  आज का भाव (9 अप्रैल)कल का भाव (8 अप्रैल)बदलाव
24 कैरेट ₹1,53,830₹1,53,820+ ₹10
22 कैरेट ₹1,41,010₹1,41,000+ ₹10
18 कैरेट ₹1,15,380₹1,15,370+ ₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के हिसाब से सोने का भाव:

शहर24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट 
मुंबई₹15,383₹14,101₹11,538
दिल्ली₹15,398₹14,116₹11,553
चेन्नई₹15,492₹14,201₹11,861
कोलकाता₹15,383₹14,101₹11,538
बेंगलुरु₹15,383₹14,101₹11,538
पटना₹15,545₹14,250₹11,660
रांची₹15,545₹14,250₹11,660
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी के भाव में कितनी आई तेजी?

चांदी की बात करें तो आज इसमें भी उछाल देखा गया है. इंडस्ट्रियल डिमांड और सेफ इनवेस्टमेंट के चलते चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. डॉलर इंडेक्स के 99 के पार जाने से चांदी पर थोड़ा दबाव जरूर है, लेकिन स्थानीय मांग इसे सहारा दे रही है.

आज का चांदी का रेट टेबल:

मात्रा  आज का भाव (9 अप्रैल)कल का भाव (8 अप्रैल)
1 ग्राम₹260.10₹260
100 ग्राम₹26,010₹26,000
1 किलोग्राम₹2,60,100₹2,60,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के हिसाब से चांदी का भाव:

शहरआज का भाव (1 Kg)कल का भाव (1 Kg)
मुंबई₹2,60,100₹2,60,000
दिल्ली₹2,60,100₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,100₹2,65,000
कोलकाता₹2,60,100₹2,60,000
बेंगलुरु₹2,60,100₹2,60,000
पटना₹2,65,000₹2,64,900
रांची₹2,65,000₹2,64,900
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, एक क्लिक में जानें 9 अप्रैल के ताजा रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >