बजाज ऑटो का मुनाफा 18.62 प्रतिशत घटकर 621.62 करोड रुपये हुआ

नयी दिल्ली :बजाज ऑटो के चौथी तिमाही के मुनाफा में गिरावट देखा गया है. घटती बिक्री से प्रभावित बजाज ऑटो का एकल मुनाफा 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 18.62 प्रतिशत घटकर 621.62 करोड रुपये रह गया. बजाज ऑटो ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को […]

नयी दिल्ली :बजाज ऑटो के चौथी तिमाही के मुनाफा में गिरावट देखा गया है. घटती बिक्री से प्रभावित बजाज ऑटो का एकल मुनाफा 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 18.62 प्रतिशत घटकर 621.62 करोड रुपये रह गया. बजाज ऑटो ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को 763.93 करोड रुपये का एकल मुनाफा हुआ था.
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान एकल शुद्ध बिक्री 4,623.7 करोड रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 4,822.66 करोड रुपये थी. यह गिरावट 4.12 प्रतिशत रही.
बजाज ऑटो ने कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 के लिए सकल मुनाफा 3,025.63 करोड रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान 3,380.28 करोड रुपये था. समीक्षाधीन वित्त वर्ष में सकल बिक्री 6.99 प्रतिशत बढकर 21,106.15 करोड रुपये रही जो पिछले साल 19,726.28 करोड रुपये थी.
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2014-15 के लिए 50 रुपए प्रति शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >