नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आधार दर आज 0.25 प्रतिशत कम कर 10 प्रतिशत कर दिया. इससे बैंक के ग्राहकों की मासिक किस्त (ईएमआई) कम होगी.
पीएनबी ने एक बयान में कहा कि बैंक ने आधार दर या न्यूनतम उधारी दर 10.25 प्रतिशत से कम कर 10 प्रतिशत कर दिया है. नई दर सात मई से प्रभाव में आएगी. आधार दर कम होने से इससे जुडे सभी कर्ज कम-से-कम 0.25 प्रतिशत सस्ता होगा.
