नयी दिल्ली : वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज कहा कि भारत की सॉवरेन रेटिंग को और उच्च कोटि में रखा जाना इस बात पर निर्भर करेगा कि नीति निर्माता, निजी क्षेत्र एवं ढांचागत विकास के लिए कारोबारी माहौल सुधारने वाली नीतियों को कितनी तेजी से क्रियान्वित करते हैं.
मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारत के राजनेता ढांचागत सुधार एवं शासन व्यवस्था को कैसे क्रियान्वित करते हैं इस बात पर रेटिंग निर्भर करेगा. भारत को सबसे निचले निवेश स्तर की रेटिंग देने वाले मूडीज ने नियामकीय जटिलता एवं कमजोर सामाजिक व भौतिक ढांचे को देश के समक्ष चुनौती बताया.
