पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय अरुणाचल प्रदेश को 54 करोड रुपये का देगा अनुदान

ईटानगर : पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) ने अरुणाचल प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में ही 54.02 करोड रुपये जारी करने का आश्वासन दिया है. यह राशि राज्य में विभिन्न जारी परियोजनाओं के लिए दी जाएगी. आज जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार ने पहले ही इस्तेमाल प्रमाणपत्र व प्रगति […]

ईटानगर : पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) ने अरुणाचल प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में ही 54.02 करोड रुपये जारी करने का आश्वासन दिया है. यह राशि राज्य में विभिन्न जारी परियोजनाओं के लिए दी जाएगी. आज जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार ने पहले ही इस्तेमाल प्रमाणपत्र व प्रगति रिपोर्ट जमा करा दी है.

इसके अलावा उसने इन योजनाओं के लिए राज्य का हिस्सा जारी कर दिया है. मंत्रालय में संयुक्त सचिव ए एम सिंह तथा निदेशक बी एन प्रसाद ने राज्य के लोक निर्माण मंत्री गोजन गडी को बुधवार को नयी दिल्ली में हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी. इस बैठक में गृह राज्यमंत्री किरण रिज्जू भी शामिल थे.

बैठक के दौरान मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि केंद्र ने पूर्वोत्तर के विकास को शीर्ष प्राथमिकता में रखा है. चूंकि आंध्र प्रदेश संवेदनशील सीमा राज्य है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >