उतार चढाव भरे बाजार में सेंसेक्स 29 अंक सुधरा

मुंबई: ब्लूचिप शेयरों में लिवाली समर्थन के चलते बंबई शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर आज विराम लग गया और उतार चढाव वाले कारोबार के बाद सेंसेक्स 29 अंक सुधरकर बंद हुआ. बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह बढ कर खुला लेकिन मुनाफा वसूली के दबाव में बिकवाली के चलते यह कारोबार […]

मुंबई: ब्लूचिप शेयरों में लिवाली समर्थन के चलते बंबई शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर आज विराम लग गया और उतार चढाव वाले कारोबार के बाद सेंसेक्स 29 अंक सुधरकर बंद हुआ. बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह बढ कर खुला लेकिन मुनाफा वसूली के दबाव में बिकवाली के चलते यह कारोबार के दौरान 28,875.94 अंक तक लुढक गया. कारोबार के दौरान 29,130.67 अंक तक चढने के बाद यह अंतत: 29.55 की वृद्धि दिखाता हुआ 29,004.66 अंक पर बंद हुआ. बीते दो सत्रों में सेंसेक्स 487.16 अंक टूटा था.

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 7.15 अंक चढकर 8,762.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8800.50 और 8726.75 अंक के दायरे में रहा. लिवाली समर्थन के चलते हिंद यूनीलीवर, आईटीसी लिमिटेड, एलएंडटी, भेल, सिप्ला, गेल, मारति सुजुकी, विप्रो, एक्सिस बैंक व इन्फोसिस का शेयर लाभ के साथ बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >