जेटली से मिले दूरसंचार मंत्री, स्पेक्ट्रम आवंटन पर चर्चा

नयी दिल्ली : दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है. इसमें आगामी स्पेक्ट्रम नीलामी तथा इससे मिलने वाले धन का इस्तेमाल मौजूदा वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पाने में करने आदि पर विचार विमर्श हुआ. स्पेक्ट्रम की नीलामी चार मार्च से होनी है. सूत्रों ने बताया कि […]

नयी दिल्ली : दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है. इसमें आगामी स्पेक्ट्रम नीलामी तथा इससे मिलने वाले धन का इस्तेमाल मौजूदा वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पाने में करने आदि पर विचार विमर्श हुआ. स्पेक्ट्रम की नीलामी चार मार्च से होनी है.
सूत्रों ने बताया कि प्रसाद ने कल जेटली से मुलाकात की. दोनों मंत्रियों ने विभिन्न बैंड में प्रस्तावित स्पेक्ट्रम नीलामी पर चर्चा की. सूत्रों के अनुसार दोनों मंत्रियों ने यह भी चर्चा की कि नीलामी से मिलने वाले धन का इस्तेमाल मौजूदा वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने में कैसे किया जा सकता है.
सूत्रों के अनुसार दोनों मंत्रियों ने यह भी चर्चा की कि सरकार को आगामी नीलामी पर कैसे काम करना चाहिए ताकि प्रक्रिया से ज्यादा से ज्यादा धन जुटाया जा सके. सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.1 प्रतिशत पर सीमित रखने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >