हड़ताल ने किया कोल इंडिया को प्रभावित, जनवरी का उत्पादन रहा लक्ष्य से कम

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बडी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया का जनवरी का उत्पादन 4.66 करोड़ टन रहा जो लक्ष्य से 6.9 प्रतिशत कम है. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है. जनवरी के लिए कंपनी का उत्पादन लक्ष्य 5 करोड टन का था. हालांकि, कंपनी ने […]

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बडी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया का जनवरी का उत्पादन 4.66 करोड़ टन रहा जो लक्ष्य से 6.9 प्रतिशत कम है.
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है. जनवरी के लिए कंपनी का उत्पादन लक्ष्य 5 करोड टन का था. हालांकि, कंपनी ने लक्ष्य से पिछडने की कोई वजह नहीं बताई है. चालू वित्त वर्ष के पहले दस माह में कंपनी अपने 40.35 करोड टन का उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में विफल रही है. अप्रैल से जनवरी के दौरान कंपनी का उत्पादन 38.89 करोड टन रहा.
कोल इंडिया ने कहा कि पिछले महीने की श्रमिकों की दो दिन की हडताल से उसका दैनिक उत्पादन लगभग आधा रह गया था. इन दो दिन के दौरान कंपनी का उत्पादन 14.7 लाख टन रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >