Free LPG: सालाना 3 सिंलिंडर फ्री, चुनाव जीतते ही इस राज्य में BJP ने दी बड़ी सौगात

Free LPG: गोवा में बीजेपी की नई सरकार की ओर से प्रदेश की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है. गोवा सरकार ने नई कैबिनेट की पहली बैठक में कहा है कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा.

Free LPG: गोवा में बीजेपी की नई सरकार की ओर से प्रदेश की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है. गोवा सरकार ने नई कैबिनेट की पहली बैठक में कहा है कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब अपने वादों को पूरा करने का काम करेगी.

गोवा सरकार ने कहा है कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देगी, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नयी कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह घोषणा की. कैबिनेट में मुख्यमंत्री और आठ अन्य मंत्री शामिल हैं. सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता की.

कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है.’ पिछले महीने हुए गोवा विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में मिलेंगे.

सावंत ने सोमवार को संवाददाताओं से यह भी कहा कि लौह अयस्क खनन को फिर से शुरू करना और रोजगार सृजन मौजूदा कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताएं रही हैं. विरोधियों द्वारा उन्हें ‘आकस्मिक मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर सावंत ने कहा कि इस बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘निर्वाचित’ हुए हैं, उन्हें ‘चयनित नहीं’ किया गया है.

सावंत ने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीती. भाजपा ने यह चुनाव सावंत के नेतृत्व में लड़ा था.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >