सोना की कीमत में आ रही उछाल, जल्द करें खरीदारी

मुंबई : शादी-विवाह के सीजन शुरू होने के बाद लगातार सोने की कीमत भी आसमान छू रही है. मंगलवार को सोने की कीमत 98 रुपये और चढ़ गयी. आज एमसीएक्‍स पर सोना 27,798 रुपये प्रति दस ग्राम के आंकड़े को छू गया है. कल यानी सोमवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोना पिछले चार महीने के […]

मुंबई : शादी-विवाह के सीजन शुरू होने के बाद लगातार सोने की कीमत भी आसमान छू रही है. मंगलवार को सोने की कीमत 98 रुपये और चढ़ गयी. आज एमसीएक्‍स पर सोना 27,798 रुपये प्रति दस ग्राम के आंकड़े को छू गया है.

कल यानी सोमवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोना पिछले चार महीने के सबसे ज्‍यादा 100 रुपये की तेजी के बाद कीमत पर 28 हजार प्रति दस ग्राम के ऊपर थी.

बाजार विश्‍लेषकों की मानें तो यलो मेटल की कीमत आनेवाले दिनों में और भी बढ़ेगी. उनका कहना है कि मजबूत वैश्‍विक रुझानों के बीच सोने की कीमत में वृद्धि दर्ज की गयी है. व्‍हाइट मेटल कहे जाने वाली चांदी की चमक भी आज तेज हो गयी है. चांदी की कीमत 39,317 रुपये प्रति किलो हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >