फ्लिपकार्ट 2015 में 10,000 विक्रेताओं को बनाएगा ‘लखपति’ !

बेंगलूरु : देश की प्रमुख इ-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि उसने इस साल अपने पोर्टल के जरिए 10,000 विक्रेताओं को 10-10 लाख रुपये का कारोबार हासिल करने में मदद का लक्ष्य रखा है. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, 2014 में, फ्लिपकार्ट ने 2,000 से अधिक विक्रेताओं की लखपति बनने में मदद […]

बेंगलूरु : देश की प्रमुख इ-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि उसने इस साल अपने पोर्टल के जरिए 10,000 विक्रेताओं को 10-10 लाख रुपये का कारोबार हासिल करने में मदद का लक्ष्य रखा है.
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, 2014 में, फ्लिपकार्ट ने 2,000 से अधिक विक्रेताओं की लखपति बनने में मदद की. अकेले दिसंबर, 2014 में 500 विक्रेताओं ने औसतन 10-10 लाख रुपये का कारोबार किया. वहीं 50 विक्रेताओं ने औसतन एक-एक करोड रुपये का कारोबार किया.
कंपनी ने कहा कि 60 प्रतिशत लखपति महानगरों (दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु) से थे जबकि बाकी गैर-महानगरों से थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >