मिजोरम में बढ रहा है ऑनलाइन शापिंग का क्रेज

एजल: क्रिसमस में अब कुछ ही दिन बचे हैं और मिजोरम के बाजारों में रौनक नहीं है. इसकी वजह यह है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन शापिंग कर रहे हैं. ईसाई बाहुल्य इस राज्य में अब अधिक से अधिक लोग इंटरनेट के जरिये सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं. एक अनुमान के अनुसार […]

एजल: क्रिसमस में अब कुछ ही दिन बचे हैं और मिजोरम के बाजारों में रौनक नहीं है. इसकी वजह यह है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन शापिंग कर रहे हैं. ईसाई बाहुल्य इस राज्य में अब अधिक से अधिक लोग इंटरनेट के जरिये सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं.

एक अनुमान के अनुसार यहां अक्तूबर में ऑनलाइन कारोबार के जरिये 18,000 पार्सल मिले, जो मूल्य के हिसाब से 87.47 लाख रुपये बैठता है. ऑनलाइन साइट जोवी.काम में स्थानीय युवक जोएल सेलो डिजाइन प्रबंधक है.
इससे पता लगता है कि मिजोरम के लोग न केवल खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि वे इस ऑनलाइन कारोबार में मुनाफा भी कमा रहे हैं. क्रिमसम के करीब आने के साथ ही राजधानी में कुरियर के जरिये सामान भेजने की संख्या में इजाफा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >