19 किलो LPG सिलेंडर हुआ ₹183.50 सस्ता, जानिए आपके शहर का क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price: कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता होने से कारोबारियों को राहत मिली है. जानिए 1 जुलाई से लागू नए रेट और घरेलू LPG सिलेंडर पर क्या फैसला हुआ है.

LPG Cylinder Price: जुलाई की शुरुआत कारोबारियों और होटल-रेस्टोरेंट चलाने वालों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अधिकतम 183.50 रुपये तक की कटौती की है. राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 2,930 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद यह राहत दी गई है. माना जा रहा है कि इससे होटल, ढाबों और छोटे कारोबारियों की लागत कम होगी, जिसका फायदा आगे चलकर ग्राहकों को भी मिल सकता है.

कहां कितना हुआ नया रेट?

देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

शहरपहले की कीमतनई कीमत (1 जुलाई)
रांची₹3,314.50₹3,131
पटना₹3,410.50₹3,227
लखनऊ₹3,236₹3,052.50
कोलकाता₹3,255.50₹3,081.50
चेन्नई₹3,289.50₹3,106
नई दिल्ली₹3,113.50₹2,930
मुंबई₹3,069₹2,885.50

कीमतें पहले इतनी क्यों बढ़ी थीं?

ईरान-इजरायल तनाव के दौरान कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर एलपीजी पर भी पड़ा था. इसी वजह से जनवरी से लगातार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ती रही. पिछले साल 1 दिसंबर को दिल्ली में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये थी. इसके बाद जनवरी, फरवरी और मार्च में कई बार बढ़ोतरी हुई. अप्रैल में कीमत 2,078.50 रुपये पहुंच गई. मई में इसमें 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई और कीमत 3,071.50 रुपये हो गई. जून में भी 42 रुपये का इजाफा किया गया था. 

घरेलू गैस सिलेंडर पर क्या असर पड़ा?

अगर आप घर में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर लेते हैं, तो फिलहाल आपके लिए कोई राहत नहीं है. इसकी कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है.

अभी प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 942 रुपये 
  • मुंबई: 941.50 रुपये 
  • कोलकाता: 968 रुपये 
  • चेन्नई: 957.50 रुपये 

घरेलू सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव 7 जून को हुआ था. वहीं, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार की ओर से तय सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा.

ये भी पढ़ें: LPG Price Today : 1 जुलाई से सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >