पत्नी नीता अंबानी का जन्मदिन मनाने वाराणसी पहुंचे मुकेश अंबानी

वाराणसी: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अपनी पत्नी का 51वां जन्मदिन वाराणसी में मनायेंगे. अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ काशी पहुंच चुके हैं. नीता के 51वें जन्मदिन को आध्यात्मिक तरीके से मानने के लिए मुकेश ने काशी का चयन किया है. इस अवसर पर […]

वाराणसी: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अपनी पत्नी का 51वां जन्मदिन वाराणसी में मनायेंगे. अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ काशी पहुंच चुके हैं.

नीता के 51वें जन्मदिन को आध्यात्मिक तरीके से मानने के लिए मुकेश ने काशी का चयन किया है. इस अवसर पर वे दोनों गंगा आरती में भी शामिल होने वाले हैं. नीता के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए स्पेशल मलाई केक बनाया गया है, जो साढ़े 12 किलो का होगा.

यह केक वाराणसी के मशहूर मिठाई दुकान से बनकर आ रहा है. मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. अंबानी दंपती काशी विश्वनाथ मंदिर भी जायेगा और पूजा में शामिल होगा. खास मेहमान भी वाराणसी पहुंच रहे हैं. पार्टी में फूलों की खास सजावट की गयी है. मुकेश अंबानी और नीता की जोड़ी पूरे देश में काफी चर्चित रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >