फ्लिपकार्ट : डिस्काउंट सेल की जांच नहीं कर रहा है प्रवर्तन निदेशालय

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज स्पष्ट किया कि उसने ई रिटेल क्षेत्र की कंपनी फ्लिपकार्ट की पिछले सप्ताह भारी छूट की पेशकश की जांच शुरु नहीं की है. हालांकि, कंपनी के ई-कामर्स कारोबार में कथित तौर पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: नियमों के उल्लंघन की पहले से जारी जांच अभी चल रही […]

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज स्पष्ट किया कि उसने ई रिटेल क्षेत्र की कंपनी फ्लिपकार्ट की पिछले सप्ताह भारी छूट की पेशकश की जांच शुरु नहीं की है. हालांकि, कंपनी के ई-कामर्स कारोबार में कथित तौर पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: नियमों के उल्लंघन की पहले से जारी जांच अभी चल रही है.
प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने मीडिया में आई इन खबरों को खारिज कर दिया कि फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन मेगा सेल की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >