त्‍योहारी माह में सस्‍ता हो सकता है डीजल, चार साल बाद घटेंगे दाम

नयी दिल्‍ली : केन्‍द्र सरकार त्‍योहारी माह में डीजल और पेट्रोल के दामों में कटौति कर सकती है. पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कुछ समाचार पत्रों ने अक्‍टूबर माह में डीजल की कीमतों में गिरावट की बात कही है. बताया जा रहा है कि हरियाणा और महाराष्‍ट्र चुनाव को प्रभावित करने की गरज […]

नयी दिल्‍ली : केन्‍द्र सरकार त्‍योहारी माह में डीजल और पेट्रोल के दामों में कटौति कर सकती है. पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कुछ समाचार पत्रों ने अक्‍टूबर माह में डीजल की कीमतों में गिरावट की बात कही है. बताया जा रहा है कि हरियाणा और महाराष्‍ट्र चुनाव को प्रभावित करने की गरज से सरकार कीमतों में कटौति करना चाहती है. जहां डीजल के दामों में दो रुपये की कटौति की जायेगी वहीं पेट्रोल में 50 पैसे की कटौति की संभावना है.

दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में डीजल सस्‍ता होने के कारण दाम घटाने के निर्णय लिये गये हैं. बताया जा रहा है कि ब्रेंट क्रुड आयल की कीमत 96.7 डालर प्रति बैरल है. यह कीमत 4 महीने में सबसे कम है. भारत में डीजल की कीमतें अंतरराष्‍ट्रीय बाजार से 2 रुपये ज्‍यादा है. सरकार ने अपने बयान में कुछ दिनों पहले कहा था कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार से डीजल भारत में 40 पैसे महंगा है.

गैस की कीमतों में भी सरकार कटौति करने की योजना तैयार कर रही थी. इस दौरान चुनाव की घोषणा और आदर्श आचार संहिता के कारण इस फैसले को अभी चुनाव के नतीजों तक रोक दिया है. लेकिन चुनाव के बाद गैस के दाम भी कम होने की उम्‍मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >